बाज़ार

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट: क्या है स्कीम, कितना मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली

नया फाइनेंशिएल ईयर शुरू होने के साथ ही आम-आदमी के जीवन में कई बदलाव आए हैं। इन बदलावों के बीच एक अच्छी खबर आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इस बार महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificates) का ऐलान किया था। महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस स्कीम में अब यानी 1 अप्रैल से निवेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़े कुछ सवालों के जवाब?

1- लड़कियां भी इस स्कीम में निवेश कर सकती हैं?

हां, इस स्कीम में महिलाएं और लड़कियां दोनों निवेश कर सकती हैं। नाबालिग लड़कियों के नाम पर उनके गार्जियन इस स्कीम पैसा लगा सकते हैं।

2- कहां खोला जा सकता है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट अकाउंट?

सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 1.59 लाख पोस्ट ऑफिस में इस अकाउंट को ओपन किया जा सकता है।
 
3- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर कितना ब्याज मिलेगा?

 4- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में कितना कर सकते हैं निवेश?

 5- मैच्योरिटी कितने सालों में होगी?

यह स्कीम 2 साल के लिए है। जब निवेशक इस अकाउंट को ओपन करेगा उसके 2 साल बाद वह फॉर्म-2 के जरिए अपना पैसा निकाल पाएगा।

6- कब-कब अकाउंट बंद किया जा सकेगा।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट को बंद करने को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। इस स्कीम को कुछ विशेष परिस्थियों में बंद किया जा सकता है।

— अकाउंट होल्डर की मौत के बाद यह अकाउंट बंद किया जा सकेगा।
— अगर कोई अकाउंट होल्डर किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है या फिर उसके गार्जियन की मौत हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में अकाउंट को पूरे कागज दिखाने के बाद बंद करवाया जा सकता है।
— इन सबके अलावा अकाउंट ओपन करने के 6 महीने के बाद भी इसे बंद करवाया जा सकता है। लेकिन तब अकाउंट होल्डर्स को 2 प्रतिशत कम ब्याज ही दिया जाएगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button