सेहत

नशे की आदत लगती है देर रात जागने से

एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो लोग रात को देर तक जागते हैं उन्हें गलत चीजों की लत लग जाती है। इन बुरी आदतों के चलते जल्दी मौत होने की आशंका 9% बढ़ जाती है।

फिनलैंड में हुई रिसर्च में कहा गया कि दिन में जागने वालों की तुलना में रात को जागने वाले लोग तंबाकू, शराब का सेवन करते हैं। इन्हें नशे के आदत लग जाती है, जोकि जान के लिए खतरनाक है। देर से सोने वालों के शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन देर से रिलीज होता है। इस हार्मोन का नींद लाने में अहम रोल होता है। दरअसल, हर व्यक्ति की एक इंटरनल 24 घंटे की बॉडी क्लॉक या सर्केडियन रिदम होती है। ये नींद लाने के लिए मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज करने के लिए जिम्मेदार होती है। देर से सोने वाले लोगों में ये देर से रिलीज होता है, जिस वजह से नींद देर से आती है और लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। इस वजह से अगर वो देर से सोकर जल्दी उठ भी जाते हैं तो एक्टिव नहीं रह पाते हैं। उनमें एनर्जी दोपहर-शाम तक ही आती है।

24 हजार जुड़वां लोगों पर रिसर्च हुई
ये रिसर्च क्रोनोबायोलॉजी इंटरनेशनल में पब्लिश हुई है। इसके लिए 1981 से 2018 के बीच 24 हजार जुड़वां लोगों (ट्विन्स) के हेल्थ से जुड़े बिहेवियर और बीमारियों पर स्टडी की गई। इन लोगों से इनकी स्लीप साइकिल के बारे में सवाल पूछे गए। स्टडी में पाया गया कि 10% लोगों ने जवाब में कहा कि वो रात में देर तक जागते ही हैं। 33% लोगों ने कहा कि उन्हें देर रात तक जागना पसंद है। 29% लोगों ने कहा कि वो रात में जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। वहीं, 27.7% लोगों को सुबह उठना पसंद करते हैं।

37 साल (1981 से 2018) के दौरान 8,728 लोगों की मौत भी हुई। स्टडी के लिए इनके डेथ रिकॉर्ड देखे गए। इस दौरान उनका एजुकेशन लेवल, सोने के समय (स्लीप ड्यूरेशन) उनकी नशा करने की आदतों को स्टडी किया गया। इसमें पाया गया कि रात में जल्दी सोने वालों की तुलना में देर रात तक जागने वाले लोगों की मौत जल्दी हुई। मौसम के बदलने से हमारी नींद प्रभावित होती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि गर्मी के मौसम में लोगों को आसानी से नींद नहीं आती। लोगों को सोने में दिक्कत होती है। वहीं, ठंड में लोगों को आसानी से नींद आ जाती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button