फिल्म जगत

रोमांस करते हुए फिरोज और गीतिका का वीडियो वायरल

मुंबई

पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान न सिर्फ अपने मुल्क बल्कि भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके काम को कई देशों में देखा जाता है। इस वजह से फिरोज खान चर्चा में बने रहते हैं। पाकिस्तानी एक्टर को साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए देखा गया है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लम्बे वक्त से डेट कर रहे हैं।

पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान ने अब तक लॉलिवुड में जितना भी काम किया है सभी से ज्यादा से ज्यादा पॉपुलरिटी हासिल की है। पाकिस्तानी एक्टर के काम को कई देशों में पसंद किया जाता है। इस वजह से एक्टर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं बटोर रहे हैं। फिरोज का नाम इंडियन एक्ट्रेस गीतिका तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। गीतिका तिवारी तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। गीतिका तिवारी को एक इंटरनेशनल लेवल की मूवी में काम करने का मौका मिला है। जिसमें वो फिरोज खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बीच गीतिका तिवारी ने कुछ क्यूट वीडियोज पोस्ट किए हैं। जिसमें वो फिरोज खान के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग दोनों के रोमांस की अफवाह उड़ाने लगे हैं। आखिर अच्छे क्या है ये तो फिरोज और गीतिका ही बता सकते हैं।

Related Articles

फिरोज खान पहले से शादीशुदा हैं। साल 2018 में फिरोज खान की शादी अलीजेह फातिमा रजा से हुए थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। दोनों का पब्लिक अपीयरेंस भी हमेशा शानदार रहता था। दोनों की बीच सब कुछ ठीक ठाक ही नजर आ रहा था। तब तक जब तक कि अलीजेह फातिमा रजा ने डिवोर्स फाइल नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोज उन्हें मेंटली और फिजिकली प्रताड़ित करते हैं. दोनों का तलाक हो चुका है और अब दोनों की जिंदगी अलग अलग बीत रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button