Top Newsखेल

U20 world athletics championship: 17 साल की शैली सिंह ने रचा इतिहास, देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत की 17 साल की महिला एथलीट शैली सिंह ने नैरोबी में चल रहे अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महिला लांग जंप प्रतियोगिता में शैली सिंह ने 6.59 मीटर की लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पहली बार कोई मेडल जीतने का कमाल किया। शैली सिंह ने काफी अच्छा प्रयास किया था, लेकिन वो गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक सेंटीमीटर से चूक गईं। वहीं अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये भारत की तीसरा मेडल है। 

शैली सिंह ने तीसरे राउंड में किया बेस्ट प्रदर्शन

शैली सिंह ने इस इवेंट के दौरान अपने तीसरे राउंड में बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 6.59 मीटर की छलांग लगाई। पहले और दूसरे राउंड में उन्होंने 6.34 मीटर की छलांग लगाई थी तो वहीं चौथा और पांचवां प्रयास असफल रहा था यानी ये फाउल हो गया था। वहीं अपने आखिरी यानी छठे राउंड में उन्होंने 6.37 मीटर की छलांग लगाई थी। झांसी की शैली सिंह गोल्ड के काफी करीब आकर चूक गई थीं और वो इससे नाखुश नजर आ रही थीं। वहीं स्वीडन की माजा अस्काग ने 6.60 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। 

शैली ने किया है काफी संघर्ष

शैली सिंह को ये सफलता उन्हें काफी कड़ी मेहनत के बाद मिली है। अपने बचपन में वो बेहद आर्थिक तंगी से गुजरी, लेकिन हार नहीं मानते हुए सफलता की सीढ़ी चढ़ी। उत्तर प्रदेश के झांसी से ताल्लुक रखने वाली शैली की मां दर्जी का काम करती थीं और इसी से उनका परिवार चलता था। आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए शैली ने अपने लिए रास्ता तलाशा और इसमें उनकी मदद अंजु बॉबी जॉर्ज फाउंडेशन ने की। साल 2017 में वो इस फाउंडेशन के साथ जुड़ीं और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शैली सिंह की इस सफलता के पीछे अनुभवी लांग जंपर अंजू बेबी जार्ज और उनके पति राबर्ट बेबी जार्ज का बड़ा योगदान है क्योंकि इन्होंने शैली को साई बैंगलोर में ट्रेनिंग दी है। शैली सिंह अंडर 20 में नेशनल चैंपियन हैं और वो नेशनल रिकार्ड होल्डर भी हैं। उन्हें स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) काफी सपोर्ट करता है और वो ओलिंपिक पोडियम स्किम का भी हिस्सा हैं।  

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button