खाना-ख़जाना

ट्राई करें मूंग से बनी पिस्ता बर्फी

मूंग दाल प्रोटीन का एक पावरहाउस है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन का ये एक बेहतरीन विकल्प है। हर 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए हेल्दी रहने वालों के लिए मूंग दाल एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसे में आज बनाते हैं मूंग दाल की बर्फी जिसे खा कर सभी इसके स्वाद को भूला नहीं पाएंगे। मूंग दाल की बर्फी एक ग्लूटन फ्री डेजर्ट है जो कि क्रीमी और टेस्टी होने के साथ मुंह में घुल जाती है। आइए जानते हैं मूंग दाल बर्फी बनाने की रेसिपी

सामग्री :

    एक कप मूंग दाल
    आधा कप घी
    एक कप चीनी
    आधा चम्मच इलायची पाउडर
    एक कप खोआ
    बारीक कटा पिस्ता
    चांदी का वर्क

Related Articles

विधि :

    एक कप मूंग दाल को धुल कर दो घंटे के लिए भिगो दें।
    मिक्सर जार में मूंग दाल को कम पानी के साथ बारीक पीस लें।
    पैन में आधा कप घी डालें और इसमें पिसी हुई मूंग दाल को डाल कर भुनें।
    मध्यम आंच पर दाल को सुनहरा होने तक भूनते रहें।
    ये धीमी गति से भुनता है इसलिए धैर्य रखते हुए इसे भूनते रहें।
    जब ये भुन जाए तो इसमें एक कप चीनी मिलाएं।
    आधा टेबलस्पून इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छे से चलाएं।
    फिर एक कप खोआ डालें और भुनें।
    खोआ को मूंग दाल मिश्रण में अच्छे से घुलने तक मिलाएं।
    गहरे ट्रे में घी लगा कर ग्रीज़ करें।
    इसमें तैयार मूंग दाल का मिश्रण डालें और पूरे ट्रे में एक बराबर मिश्रण की मोटी लेयर फैलाएं।
    इसके ऊपर बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल कर अच्छे से फैलाएं।
    पिस्ता खूबसूरत हरा रंग का दिखे इसके लिए इसे ब्लांच कर लें। पिस्ता को गर्म पानी में 10 सेकंड के लिए डाल कर निकाल लें। फिर इसे मुलायम कपड़े के बीच डाल कर अच्छे से रगड़ दें। पिस्ता का छिलका उतर जाएगा और अंदर से हरे रंग का पिस्ता दिखने लगेगा। इसे बारीक काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और इसे सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
    आधे घंटे बाद फ्रिज से निकालें। मूंग दाल की बर्फी सेट हो चुकी है।
    बर्फी के आकार में काट लें और फिर सर्व करें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button