उत्तर प्रदेश

 यूपी में ठंड का सितम जारी, 34 लोगों की मौत, किसानों की बढ़ेंगी दिक्कतें, चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम अब किसानों के लिए दिक्कतें खड़ी करेगा। राज्य में अब शीतलहरी के साथ पाला भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान यानी शुक्रवार की रात चुर्क और कानपुर सबसे ठंडे रहे। इन दोनों स्थानों पर रात का तापमान क्रमश: 2-2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क गया। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में कहीं बहुत घना और कहीं घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में धूप नहीं निकलेगी। कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहेगा, कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है।

बीते चौबीस घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में शीतलहरी का प्रकोप बना रहा। झांसी मण्डल में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। सामान्यत: राज्य में दिन का तापमान औसतन सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। शुक्रवार की रात वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली,  आगरा, अयोध्या, झांसी व मेरठ मण्डलों पारे में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। इन स्थानों पर रात का तापमान औसतन 1.5 डिग्री से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में रविवार को शीतलहर का असर बना रहेगा। दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और रात का 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

40% बढ़ गए स्वांस रोगी
सर्दी के सितम से फेफड़े के रोगियों की सांसें फूल रही हैं। अस्पतालों की इमरजेंसी में रेस्पीरेटरी अटैक पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे हैं। लखनऊ के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में करीब 40 फीसदी तक मरीज बढ़े हैं। वहीं, दिल के मरीजों की संख्या में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बच्चों पर हाईपोथर्मिया का खतरा
रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नवजात और छोटे बच्चों पर हाईपोथर्मिया यानी ठंडे बुखार का खतरा बढ़ गया है। बच्चों की त्वचा पतली होने के चलते उनमें ब्राउन फैट (वसा) कम होती है, ऐसे में ठंडा वातावरण और सर्द हवाएं उन्हें तेजी से गिरफ्त में ले सकती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान के मुताबिकशिशु को दो से तीन लेयर तक कपड़े पहनाने चाहिए। शिशु का सिर, हाथ और पैर पूरी तरह ढका हो और उसे नहलाने से बचें। 

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button