Top Newsखेल

टोक्यो ओलंपिक खेलों में दर्शकों के आने पर लग सकती है पाबंदी, सरकार कर रही विचार

टोक्यो, रायटर्स। टोक्यो ओलंपिक 2020 को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किया गया था। ऐसे में अब इन खेलों का आयोजन 2021 में होना है, लेकिन टोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने से पहले एक बड़ी बाधा सामने आई है। टोक्यो ओलंपिक खेलों को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसी बीच ये खबर निकलकर सामने आई है कि ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट में दर्शकों पर पाबंदी लग सकती है।

दरअसल, जापानी मीडिया में जारी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टोक्यो और अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी अर्ध-आपातकाल को एक सप्ताह या एक माह के लिए बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके स्टेडियम में आने पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है। इस तरह खेल प्रेमियों के लिए ये बुरी खबर है।

जापान के कई क्षेत्रों में इस समय अर्ध-आपातकाल जारी है, जो 12 जुलाई को समाप्त जो जाएगा। हालांकि, अब सरकार इसको आगे बढ़ाएगी या नहीं, इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। माना ये भी जा रहा है कि जापान की सरकार इन पाबंदियों को आगे बढ़ा सकती है। कैबिनेट के प्रमुख सचिव कत्सुनोबु कातो ने कहा, “अर्ध-आपातकालीन उपायों के संबंध में कोई भी निर्णय हमारे पास मौजूद नीतियों के आधार पर लिया जाएगा।”

वहीं, जापान के एक अखबार मेनिची शिंबुन दैनिक ने कहा कि सरकार दो से चार सप्ताह के विस्तार पर विचार कर रही है। हालांकि, इसी बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होनी है। ऐसे में सरकार जो भी फैसला लेगी, उससे पहले टोक्यो ओलंपिक खेलों को ध्यान में जरूर रखेगी, क्योंकि ये कोई आम टूर्नामेंट नहीं, बल्कि इसके आयोजन के लिए कई सालों से तैयारियां चल रही हैं। इस तरह टूर्नामेंट की मेजबानी में सरकार कोई खलल डालना पसंद नहीं करेगी।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button