Breaking Newsबिहार

पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को लगी गोली

गोपालगंज

गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों और बिहार पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। सोमवार मध्य रात्रि को कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर के समीप पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन, तीनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगे तीनों
इधर, मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पेटभरिया चंवर के पास छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस तीनों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलीबारी की। इस दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टा, रिवॉलवर और कारतूस बरामद किया है।

Related Articles

यूपी ने युवती ने लगाई थी गुहार
आपको बता दें कि अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने उत्तरप्रदेश से आई किशोरी (17 वर्ष) के साथ सासामुसा रेलवे स्टेशन पर तीन आरोपियों ने सोमवार की सुबह हैवानियत किया था। दरिंदों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और शरीर पर जगह-जगह नाखून से नोंच डाला। इतना ही नहीं, कान और नाक से सोने के गहने भी छीन लिए। जख्मी किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहनेवाली है। वह श्यामपुर में पिता का इलाज कराने के बाद ट्रेन से घर लौटने के लिए रविवार की रात सासामुसा स्टेशन पहुंची। ट्रेन छूट जाने की वजह से वह रात में स्टेशन पर ही रुकी हुई थी। इसी दौरान उसके साथ तीनों ने ऐसा किया था। इसके बाद पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button