मध्यप्रदेश

15 मई तक इंदौर में गर्मी से रहेगी राहत, रहेगा बादलों का डेरा

इंदौर

 बारिश की बूंदे मई में मानसून के मौसम का अहसास करवा रही है । ऐसे में मई का शुरुआती पखवाड़ा इस बार इसी तरह मौसमी बदलाव के साथ ही खुशनुमा बना रहेगा। पांच मई को उत्तर भारत में सक्रिया होने वाला पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है।

ऐसे में इसके आगामी सप्ताह में भी बादलों के साथ वर्षा की गतिविधियां शहर में दिखाई देगी। गुरुवार सुबह बादल छंटे और धूप खिली। गुरुवार सुबह पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह न्यूनतम दृश्यता 5000 मीटर तक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर में दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं विगत दो माह में अब तक शहर में 41.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

Related Articles

बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर भी 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, गुरुवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वर्तमान में एक पिश्चमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी बिहार पर दो चक्रवाती घेरे बने हुए है। इन दोनों के चक्रवाती घेरों से होकर द्रोणिका भी गुजर रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button