फिल्म जगत

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती

मुंबई

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। साझा किए गए वीडियो में काफी मस्ती करती दिखीं। कपिल और बाकी कॉमेडियन की काॅमेडी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं। जानिए, कैसा होने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड।

कपिल शर्मा ने किया प्रियंका जोरदार स्वागत
शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। इससे पहले मेकर्स ने कपिल के शो के पहले एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा गेस्ट हैं। उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वीडियो में कपिल, मस्ती-मजाक में प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट करते नजर आते हैं।

सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक ने प्रियंका को खूब हंसाया
शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस वीडियो में आगे सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा अपनी कॉमेडी से प्रियंका ही नहीं ऑडियंस को भी हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं। प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर के साथ गाना भी गाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि कपिल के शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा?
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button