मध्यप्रदेश

एक करोड़ 11 लाख 50 हजार नौ सौ रुपये के गबन के मामले में एचडीएफसी का तत्कालीन ब्रांच मैनेजर जबलपुर से गिरफ्तार

छतरपुर
नौगांव थाना पुलिस ने तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक में हुए गबन के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरीश तिवारी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ 11 लाख 50 हजार नौ सौ रुपये के गबन के मामले की जांच चल रही थी।

पुलिस ने बैंक प्रबंधक सौरभ खरे की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। बैंक ने गबन में तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरीश तिवारी और संजीव शर्मा के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए गबन करने का अभिमत दिया था।

पुलिस ने भी जांच के बाद पाया कि दोनों लोगों के द्वारा ही गबन की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए गिरीश तिवारी को मंगलवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपित संजीव शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button