बिहार

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाला गुजरात से गिरफ्तार

चंपारण.

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले को मुंबई क्राईम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उनमें एक आरोपी बिहार के नरकटियागंज का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) के रूप में की है। विक्की हरियाणा के गुरुग्राम का, जबकि जोगेंद्र पाल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है।

गिरफ्तारी के वक्त दोनों माता के मंदिर में छुपे हुए थे। बताया जाता है कि दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।
  जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अहमदाबाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के आधार पर की। गिरफ्तारी के बाद जोगेंद्र पाल और विक्की को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि जिस पिस्टल से उन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की, उस पिस्टल को उन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button