बिहार

मालिक को हथौड़ी से मार डाला: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा। एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरा के शख्स ने दिल्ली के डेयरी कारोबारी की हथौड़ी से कूच-कूचकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी संजय राय को आरा में उसके घर से गिरफ्तार किया है। कारोबारी को भनक लगी थी कि उसका नौकर डेयरी की आड़ में गांजा बेचता है। उसने उसे रोका, लेकिन वो नहीं माना। इसका बाद मालिक ने उसे थप्पड़ मारा था। जिसका उसने बदला लिया।

मालिक ने संजय को डांटा फिर थप्पड़ भी मार दिया। थप्पड़ मारे जाने से बौखलाए संजय ने उसी रात हत्या करने का षड्यंत्र रच दिया। इसके बाद संजय ने आनंद को बेहरमी से हथौड़े से मारकर हत्या कर दी और भागकर भोजपुर आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच कर संजय का पता लगाया और भोजपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आनंद के डेयरी फॉर्म में नौकरी करता था संजय

यह पूरा मामला दिल्ली स्थित गाजीपुर थाना क्षेत्र के शांति मोहल्ला मंडावली का है। मृत डेयरी कारोबारी की पहचान 26 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। वह दूध खरीद-ब्रिकी का एक फॉर्म चलाया था। कुछ दिन पहले मृत आनंद के पिता का आकस्मिक निधन होने के बाद कारोबार का पूरा काम आनंद के कंधों पर था।

करीब एक महीने पहले भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी संजय राय (44) को डेयरी फॉर्म में नौकरी पर रखा था। इसी बीच आनंद ने पता चला कि संजय गांजा डेयरी फॉर्म आड़ में ही गांजा बेचने का भी काम करता है। इसके बाद आनंद ने नौकर संजय को खूब डांटा था और उसे गुस्से में आकर थप्पड़ भी मार दिया था।

पुलिस ने छापेमारी कर घर से किया गिरफ्तार

7 अक्टूबर की रात संजय ने साजिश रची। इसके बाद आनंद को बेहरमी से पीटा। आनंद ने विरोध किया तो हथौड़े से मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस आई और जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस को फरार चल रहे नौकर संजय के बारे पता चला।

सब इंस्पेक्टर शिवम के नेतृत्व वाली दिल्ली पुलिस की टीम में एएसआई मनोज, कॉन्स्टेबल नितिन आरा पहुंचे। इसके बाद मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर संजय सिंह के सहयोग से टीम ने मंगलवार को जमीरा गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी संजय राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। संजय ने पूछताछ अपना जुर्म कबूल लिया।

सगाई के 5 दिन बाद ही संजय ने मार डाला

वहीं आनंद के परिजनों का कहना है कि आनंद की 2 अक्टूबर को सगाई हुई थी। इससे पूरे परिवार के लोग काफी खुश थे। आनंद की शादी 7 फरवरी 2023 को होनी थी और घर के सभी परिवार शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच आनंद की हत्या हो गई। पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button