उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के कूकड़ा में एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनूमा (18) का कत्ल कर दिया। दिन निकलते ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की और शव को कब्जे लकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस का कहना है कि शाहिद पल्लेदारी का कार्य करता है। उसके चार लड़के और तीन लड़की है, इनमें एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button