मुंबई

आतंकी की कब्र से हटाई लाइटिंग:भाजपा ने उद्धव से सवाल किया था- गुनहगार को इतना सम्मान क्यों…

मुंबई। ब्लास्ट के दोषी रहे याकूब मेमन की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उद्धव सरकार के कार्यकाल में कब्र के चारों ओर मार्बल और LED लाइट्स लगाई गईं। भाजपा नेता राम कदम ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। हालांकि, राम कदम के सवाल उठाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कब्र से LED हटवा दिया है।

राम कदम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था- गुनहगार याकूब की कब्र को क्यों सजाया गया है? जो शख्स सैकड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार था, उसकी कब्र को इतना सम्मान क्यों दिया जा रहा है? याकूब 1993 बम ब्लास्ट के दोषी रहा है और उसे सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।

कांग्रेस बोली- भाजपा ने याकूब का शव परिवार को क्यों दिया?
याकूब के कब्र पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि फांसी देने के बाद आतंकियों के शव को उसके परिवार को नहीं दिया जाता है। 2015 में भाजपा सरकार ने याकूब के शव को उसके परिवार को सौंप दिया। भाजपा इस पर अब पॉलिटिक्स कर रही है।

मुंबई धमाकों का आरोपी याकूब मेमन, दाउद का फाइनेंशियल काम देखता था
1993 मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी याकूब चार्टर्ड अकाउंटेंट था। वह धमाकों की साजिश में शामिल था। CBI चार्जशीट के मुताबिक याकूब दाउद इब्राहिम और टाइगर मेमन के आतंकी संगठन के फाइनेंस का काम देखता था। CBI ने 1994 में याकूब को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।

2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया और फांसी की सजा सुनाई, जिसके बाद 2015 में नागपुर जेल में याकूब को फांसी दी गई।

मुंबई बम ब्लास्ट में मारे गए थे 257 लोग

मुंबई में 12 मार्च 1993 को भीड़ भरी 12 जगहों पर हुए ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की 28 मंजिला इमारत की बेसमैंट में भी ब्लास्ट हुआ था। इसमें 50 लोग मारे गए थे।

पिछले दिनों नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को मुंबई में ड्रग्स और अवैध प्रॉपर्टी के जरिए टेरर फंडिंग के सबूत मिले हैं। इसके पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सिंडिकेट काम कर रहा है। ISI की मदद से आतंक का नया मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ATS, दिल्ली पुलिस, NIA और ED की टीम ने टेरर फंडिंग में शामिल लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के D कंपनी के विदेश में फैले नेटवर्क, दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम, छोटा शकील और टाइगर मेमन के साथ रिश्ते हैं। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button