मध्यप्रदेश

 ऑस्ट्रेलिया से आई महिला का पति भी निकला कोरोना संक्रमित, पति-पत्नी को किया गया होम आइसोलेट

जबलपुर

 जबलपुर में आज एक और कोरोना (CORONA) मरीज मिला है, इसके साथ ही जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है। दरअसल, कोरोना का यह नया मरीज कल कोरोना पॉजिटिव निकली महिला का ही पति है। आज आई कोरोना रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं महिला के दोनों बच्चे जो महिला के साथ ही आस्ट्रेलिया से लौटे थे। वो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। आपको बता दें कि महिला, उसका पति और दोनों बच्चे 1 जनवरी को आस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंचे थे।

महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। 22 दिसंबर को अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। इसके बाद मुंबई से जबलपुर पहुंची थी। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर पति के साथ जाकर कोरोना टेस्ट कराया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में महिला के पति को भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पति को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है।

स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजय मिश्रा का कहना है महिला के साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट के लिए सैंपल वायरोलॉजी लैब भेजे गए हैं। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी टेस्ट लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीज की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी। महिला ठीक होकर वापस अमेरिका लौट गई है।

वहीं 3 जनवरी को इंग्लैंड से बांधवगढ़ घूमने आई 80 साल की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है, हालांकि इस कोरोना पॉजिटिव महिला को जबलपुर जिले में दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कोरोना टेस्टिंग जबलपुर में कराई थी, लेकिन उसके बाद वह बांधवगढ़ चली गई। महिला को जबलपुर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, महिला यदि जबलपुर पहुंचती है तो फिर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी।

कुछ दिन पहले अमेरिका से आई महिला मिली थी पॉजिटिव

आपको बता दें कि 29 दिसंबर को अमेरिका से लौटी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी जिसको अभी भी होम आइसोलेट पर रखा गया है। महिला के कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है, जिसकी कुछ दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button