मध्यप्रदेश

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

सतना

पेप्टक सिटी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलोनी के भीतर गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, शुभम सिंह छीन्दा के भाई गोलू छीन्दा पर रघु सिंह ने लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गए।

घटना मकान नंबर 1 के सामने गेट के पास हुई। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

टेंडर विवाद बताई जा रही घटना की वजह

जानकारों के मुताबिक, इस पूरे मामले की जड़ एक सड़क निर्माण के टेंडर को लेकर चल रहा विवाद है। करीब 10-15 दिन पहले एक रोड का टेंडर खुला था, जो गौरव सिंह के नाम पर हुआ। इस टेंडर में रघुराज सिंह भी दावेदार थे। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन टेंडर को लेकर मतभेद बढ़ते गए। रविवार को कॉलोनी के गुलाब पार्क में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों पक्ष मौजूद थे। बैठक के दौरान भी कहासुनी हुई, जिसके बाद रघुराज वहां से चले गए।

रास्ते में रोकने की कोशिश, हवाई फायरिंग के बाद हमला

घायल के मुताबिक बैठक के बाद जब गौरव सिंह अपने साथियों के साथ लौट रहे थे, तभी रघुराज सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। नहीं रुकने पर उन्होंने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गौरव ने गाड़ी रोकी और बात करने का प्रयास किया, तभी रघु सिंह ने पास आकर पिस्टल के बट से उन पर हमला कर दिया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button