Breaking Newsबिहार

पुलिस लाइन में अचानक फायरिंग, पुलिस कांस्टेबल ने अपने साथी सिपाही को गोलियों से भूना

पटना

बिहार के बेतिया में एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें पुलिस के एक जवान ने अपने साथी जवान को गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसके साथी परमजीत कुमार ने सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी हैं, जबकि उसने कुल 20 गोलियां फायर की थी। घटना पुलिस लाइन की है।

घटना के संबंध में पुलिस लाइन में मौजूद अन्य सिपाहियों ने बताया कि बेतिया के पुलिस लाइन परिसर में किसी बात को लेकर परमजीत कुमार और सोनू कुमार के बीच कहा सुनी हुई। देखते ही देखते मामला ऐसा हो गया कि परमजीत कुमार ने अपने साथी पुलिस कांस्टेबल सोनू कुमार के ऊपर अपनी एसएलआर तान दी। तबतक दोनों में कहासुनी होती रही।इसी दौरान  परमजीत सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। बताया जाता है कि परमजीत ने सोनू के चेहरे पर 11 गोलियां मारी हैं। इस घटना में सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अन्य सिपाहियों का कहना है कि परमजीत ने लगभग 20 राउंड से भी अधिक गोलियां चलाई है।

Related Articles

पूर्व का था विवाद
घटना की सूचना मिलते ही सभी वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। उनका कहना है कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर अन्य जवान भी उधर भागे, तब तक आरोपी परमजीत कुमार भागने लगा,  लेकिन अन्य जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य सिपाहियों का कहना है कि दोनों में पूर्व का विवाद था, लेकिन असली वजह क्या थी, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी परमजीत से भी पूछताछ की जा रही है। वरीय अधिकारी भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button