खेल

श्रीलंका को लगा एक ओर झटका, चमीरा के बाद स्टार क्रिकेटर भी हुआ टी20 सीरीज से बाहर

कोलंबो
भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषार चोटिल होकर पूरे सीरीज के बाहर हो चुके हैं। तुषारा को प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लगी है और स्कैन में पता चला की उनकी हड्डी टूटी है। ऐसे में वह अब एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अभी किसी भी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि दिलशान मधुशंका को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

नुवान तुषारा से पहले दुष्मंथा चमीरा भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। चमीरा को चोटिल हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि नुवान तुषारा के रूप में श्रीलंका को दूसरा बड़ा झटका लगा गया। ऐसे में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम अपने ही घर में मुश्किल में पड़ चुकी है।

टी20 विश्व कप में भी तुषारा ने किया कमाल

बता दें कि नुवान तुषार ने फरवरी 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह श्रीलंका के लिए 11 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 19 विकेट उनके नाम हैं। पिछले महीने हुए टी20 विश्व कप में भी नुवान ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। नुवान ने तीन मैचों में श्रीलंका के लिए आठ विकेट अपने नाम किए थे।

विश्व कप के बाद फुल स्ट्रेंथ में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरने जा रही है। टीम इंडिया को नया कप्तान और कोच मिल चुका है। सूर्यकुमार टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि गौतम गंभीर कोच हैं। टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, लेकिन उसमें सभी नए चेहरे शामिल थे। ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की नई शुरुआत होने जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button