Breaking Newsछत्तीसगढ़

समता कॉलोनी में सीता मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का लोकार्पण

रायपुर। समता कॉलोनी स्थित सीता मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक के उन्नत दंत चिकित्सा सुविधाओं एवं सामाजिक सेवा से युक्त विस्तारित चिकित्सालय का लोकार्पण आज गरिमामय उपस्थितियों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

क्लिनिक के संचालक डॉ. जितेंद्र सराफ ने बताया कि विस्तारित केंद्र में नवीन तकनीक आधारित आधुनिक दंत उपचार, डिजिटल एक्स-रे, रूट कैनाल, इम्प्लांट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री सहित कई उन्नत सेवाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि क्लिनिक सामाजिक सेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों हेतु विशेष परामर्श एवं उपचार योजनाएँ भी संचालित करेगा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने क्लिनिक की उन्नत सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button