फिल्म जगत

महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल नहीं रहे,78 साल की उम्र में निधन

मुंबई

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वक्त गूफी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई लाया गया। गूफी ने 1975 में रफू चक्कर से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो महाभारत से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो जय कन्हैया लाल की में नजर आए थे।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button