देश

राजस्थान में आज से कड़ाके की ठंड, दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसी रहेगी शील लहर?  

नई दिल्ली।
IMD Cold Wave Return Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर एकबार सर्दी सितम ढाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के कई इलाकों में आज से 17 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16-18 जनवरी और उत्तर प्रदेश में 17-18 जनवरी को भीषण शीत लहर की स्थिति बनेगी।

अधिकांश मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय कुहासे की स्थिति फिर बनेगी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले पांच दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। साथ ही पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, उत्तरांख और मध्य प्रदेश में भी 16-18 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। बिहार में कड़ाके की ठंड से अभी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कुछ इलाकों में आने वाले पांच दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। एक-दो दिन राज्य में न्यूनतम तापमान में स्थिरता दिखेगी लेकिन इसके बाद फिर से पारा चार से पांच डिग्री नीचे जा सकता है। इससे राज्य में कई जगहों पर दोबारा कड़ाके की ठंड की स्थिति बनेगी। तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

बिहार में फिर दस्तक देगी शीत लहर
मौसम विभाग ने 15 जनवरी से राज्यभर में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत दिये हैं, जिसका असर 14 जनवरी की शाम से ही सूबे में कहीं-कहीं दिखने लगेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान घटने से कई जगहों पर फिर से एक साथ शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटों में पटना सहित कई जगहों पर घना कोहरा होने के बावजूद शुक्रवार को मौसम में सुधार आया है। पटना सहित कई शहरों में धूप निखरी और अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। पटना में सुबह में भीषण कोहरा रहा, वहीं शाम ढलते ही बर्फीली हवाओं की तेजी ने ठंड का अहसास कराया।

Related Articles

दिल्ली में पारा सामान्य से ऊपर, लोगों को सर्दी से मिली राहत
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिली। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 व आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button