फिल्म जगत

उन्नीस दिसंबर को रिलीज़ होगा ‘रात अकेली है’ का सीक्वल

मुंबई,

 नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली यह फिल्म 2020 में रिलीज़ हुई 'रात अकेली है' का सीक्वल है। रिलीज़ के ऐलान के साथ-साथ फिल्म का टीज़र भी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जारी हुआ।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का टीज़र साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "इंस्पेक्टर जटिल का रात के अंधेरे से पुराना रिश्ता है, लेकिन बंसल मर्डर्स का केस और भी गहरा है। देखिए 'रात अकेली है : द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर।" कानपुर में आधारित इस फिल्म की कहानी एक ऐसा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी हत्या उन्हीं के बंगले में हुई। फिल्म की पटकथा स्मिता सिंह ने लिखी है जबकि इसका निर्देशन पहली फिल्म की तरह ही हनी त्रेहान ने किया है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन के अलावा चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया, संजय कपूर और राधिका आप्टे नज़र आएंगी। साल 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म को अदाकारों के काम और कसी हुई पटकथा के लिए क्रिटिक्स की वाहवाही मिली थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button