उत्तर प्रदेश

धार्मिक जगत में सनसनी! बटुकों से कुकर्म के आरोपों में बड़े नामों का जिक्र

प्रयागराज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में मुकदमे के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को वार पर वार किए। मीडिया कर्मियों को बताया कि बटुकों से कुकर्म में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कई वीआईपी लोग भी शामिल हैं, जो इसी तरह का शौक रखते हैं। इसमें उनके आश्रम का सीईओ प्रकाश उपाध्याय, बाल मुकुंदानंद, अविमुक्तेश्वरानंद का गुरुभाई अरविंद, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के नेता और अन्य वीआईपी शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी के खिलाफ इतने सबूत हैं कि किसी का जेल जाने से बच पाना नामुमकिन है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद को पर्दे के पीछे से सहयोग करने में उप्र के एक उप मुख्यमंत्री का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, हालांकि उनका नाम बताने से परहेज किया।

Related Articles

लोनिवि के निरीक्षण भवन में हुई प्रेस कांफेंन्स में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कई बड़े खुलासे किए। कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश से फंडिंग होती है। उन्हें तो गुरु को उपाधि ही नहीं मिली है। कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डालना चाहिए।

उन्‍होंने कहा क‍ि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में, विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर बटुकों से कुकर्म करते हैं। कुकर्म का गंभीर आरोप अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम के सीईओ प्रकाश उपाध्याय, गुरुभाई अरविंद, बालमुकुंदानंद पर भी लगाया। बताया कि विद्यामठ में स्विमिंग पूल है। दक्षिण भारत से लाई गई एक सखी पूर्णिमा भी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ रहती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button