राजनीति

SC, OBC और महिला मोर्चा की बैठकें, वीडी-हितानंद ने बताए काम

भोपाल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और महिला मोर्चा की बैठकें रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हो रही हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संगठन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, युवा कौशल कमाई योजना, युवा नीति के प्रचार प्रसार को लेकर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठकों को लेकर इन सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री की भूमिका पर भी फोकस किया जा रहा है। जिलों में संगठन और सरकार के कामों की ब्रांडिंग मोर्चा पदाधिकारियों को समाज और मोर्चा के लोगों के बीच करना है। छह अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इसलिए इस दिन किए जाने वाले कामों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होना है। सरकार का सबसे अधिक फोकस चुनाव साल में ताकतवर मानी जाने वाली लाड़ली बहना योजना के प्रचार को लेकर है। इसलिए इसकी ब्रांडिंग में किसी तरह की कमी नहीं होने पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button