बिहार

बिहार-गया में मांगों को लेकर हड़ताल पर सफाई कर्मी

गया.

नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने गुरुवार से लंबित वेेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर गया नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ नगर निगम स्टोर में जमे हुए हैं। ताकि कोई भी सफाई कर्मचारी कार्य नहीं कर सके। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की स्थिति नारकीय बन गयी है। सफाई कर्मचारी का कहना है कि बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

जिससे सफाईकर्मी को घर-गृहस्थी चलाने में बहुत कठिनाई हो रही है। सफाई कर्मचारी संघ के नेता ने बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही अनुकंपा पर बहाली बंद है। दुख की बात यह है कि सभी सफाईकर्मी वरिष्ठ पदाधिकारी को कई बार इस संबंध में आवेदन दिया है। जिसका कोई सामाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल की गयी थी। उस समय मेयर और नगर आयुक्त ने सभी मांग को मान हड़ताल समाप्त करायी थी, लेकिन महीनों से स्थिति जस की तस है। वहीं मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

15 दिनों की छुट्टी पर गई नगर आयुक्त
सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पूरा शहर गंदगी से पट गया है। वहीं गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा 15 दिनों की छुट्टी पर चली गई है। गुरूवार को हड़तालियों से उपनगर आयुक्त निगम स्टोर में वार्ता की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सका। साथ ही हड़ताली कर्मचारी अपने मांगों पर अड़े हुए हैं। हड़ताली कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हालांकि नगर सरकार के डिप्टी मेयर चिंता देवी हड़ताली कर्मचारियों से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन डिप्टी मेयर के आश्वासन से भी सफाई कर्मचारी खुश नहीं हुए और हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी हमारी बात नहीं मानेगी तो हम भी साथ नहीं देंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button