Breaking Newsबिहार

तेजस्वी यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी में ट्रक से टक्कर, रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की

पटना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में ट्रक से टक्कर के बाद सियातस गरमा गई है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है। रोहिणी से इस घटना को साफ तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बताया। और, पूरे मामले की जांच की मांग की।

राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने लिखा कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है, इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए। काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फिट की दूरी पर ट्रक कैसे पहुंचा? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही-लापरवाही जान बूझ कर बरती गयी थी? या फिर कहीं मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की थी? रोहिणी ने लिखा ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है।

Related Articles

तेजस्वी यादव बोले- हर दिन लाखों को सड़क हादसे में मर रहे
 तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में कहा कि वे सुबह 10 बजे से यात्रा पर थे और मधेपुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यदि ट्रक का नियंत्रण नहीं खोता, तो वह भी शिकार हो सकते थे। उन्होंने प्रशासन को तुरंत फोन किया और टोल प्लाजा पर ट्रक को पकड़ लिया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना में जो लापरवाह लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हर दिन लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button