बिहार

बिहार में प्रशांत किशोर के पास गए तो होगी कड़ी कार्रवाई: राजद प्रदेश अध्यक्ष

पटना.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जारी किए गए पत्र का राज से पर्दा नहीं पा रहा। अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदानंद सिंह ने आपलोग मामले को घुमाकर पेश कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। स्पष्ट कहा कि अगर इस मामले में ज्यादा सवाल पूछेंगे तो मैं उठकर चला जाउंगा।

दरअसल, राजद की ओर से जनसुराज और प्रशांत किशोर को लेकर एक पत्र जारी किया गया था। इसमें राजद का नाम लिखा हुआ था और इसपर जगदानंद सिंह के हस्ताक्षर थे। पत्र में राजद कार्यकर्ताओं, नेताओं से अपील की गयी है कि वह राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की प्रस्तावित पार्टी जन सुराज में शामिल नहीं हो। इस पत्र में जन सुराज को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम तक कह दिया गया था। उसके बाद से बिहार की सियासत गरमा गई। 

जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की
बता दें कि सोमवार को राजद कार्यालय में लंबे अरसे के बाद जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की। उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। बाढ़ पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जिम्मेदार पद पर हैं। उन्हें इस मामले को देखना चाहिए। सबको यह जानकारी है कि बाढ नेपाल में है, और नदियां बिहार से गुजरते हुए सारी पानी को लेकर जाती हैं। गंडक और कोसी दो बडी नदियां हैं। दोनों का डिस्चार्ज आठ लाख क्यूसेक से ऊपर होता है। खतरे की संभावना बन गयी है।

वह हथियार वक्त पर काम नहीं आएगा
जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारे तटबंध आठ लाख क्यूसेक पानी से बचाने के लायक हैं, लेकिन हमारे बचाने का औजार जो हमारे तटबंध हैं, उसे बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है। अगर हम तटबंध को सुरक्षित नहीं रखेंगे, दुनिया का कोई भी हथियार असुरक्षित रहेगा, तो वह हथियार वक्त पर काम नहीं आएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button