सेहत

घरेलू उपाय से एक दिन हटाएं पिंपल

दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय को गूगल पर सर्च करने वाले लाखों लोग हैं। हालांकि, कई बार ये संभव नहीं लगता है लेकिन, कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो कि आपके काम आ सकते हैं। जी हां, पुराने समय में दादी-नानी के कुछ ऐसे उपाय रहे हैं जो कि रात भर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार देता है और इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये पिंपल्स में होने वाले सूजन में भी कमी लाता है जिससे एक के बाद एक पिंपल्स न हो। इसके अलावा ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

पिंपल पर लगाएं टी ट्री ऑयल
पिंपल पर टी ट्री ऑयल लगाना आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, ये उस बैक्टीरिया को मार सकता है जिसकी वजह से पिंपल्स होते हैं। इसके अलावा ये पिंपल्स  के कारण होने वाले सूजन को कम करने में मददगार है। साथ ही टी ट्री ऑयल की खास बात यह है कि ये दाग-धब्बों को भी हल्का करता है जिससे एक रात के अंदर आप एक्ने से छुटकारा पा सकते हैं।

लौंग पीस कर लगा लें
लौंग पीस कर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से आराम मिलता है। दरअसल, लौंग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि पिंपल्स को कम करने में मददगार।  साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण से भी भरपूर है जो कि पिंपल को कम करने में मददगार है। तो, रात में लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा सा ठंडा तेल मिला कर पिंपल पर लगा लें।

पुदीने का पत्ता पीस कर लगाएं
पुदीने का पत्ता सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स काफी हद तक कम होते देखे गए हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि पिंपल की सूजन को कम करता है और इसे कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button