फिल्म जगत

4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

मुंबई 

सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त से उनकी शादी में दरार की खबरें आ रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है। दोनों की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल सकी। कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है।

हंसिका का टूटा घर
हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. मगर कुछ महीनों बाद ही उनकी मैरिड लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें आने लगी थीं. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी. हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग उन्होंने पहली शादी की थी. सोहेल का दोनों में से कोई भी रिश्ता नहीं चला. सोहेल और हंसिका की शादी टूटने से एक्ट्रेस के फैंस को झटका लगा है।

क्या है तलाक की वजह?
जानकारी के मुताबिक, हंसिका ने तलाक लेते हुए अपने स्त्रीधन और एलिमनी अमाउंट के लिए कोई दावा नहीं किया है. कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा था. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके नेचर, सोच और लाइफस्टाइल में बहुत फर्क है. इससे उनके बीच झगड़े होने लगे. छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था और एक छत के नीचे रहना उन दोनों के लिए काफी मुश्किल हो गया था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।।

परिवारवाले, रिश्तेदार और दोस्तों ने ये शादी बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. आखिरकार दोनों ने अलग रहने और शादी तोड़ने का फैसला किया. वकील के मुताबिक, वे 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे हैं. उनका रिश्ता खराब हो गया था, लेकिन दोनों ने बातचीत की और आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया।

साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं हंसिका
हंसिका हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बचपन में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'शका लका बूम बूम' और मूवी 'कोई… मिल गया' में काम किया था. हंसिका सीरियल देश में निकला होगा चांद, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सोन परी, करिश्मा का करिश्मा, बिदाई में नजर आई थीं. हिंदी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाने के बाद हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में काम किया. वो साउथ के कई बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं. अपने काम के अलावा हंसिका ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button