राशिफल

Rashifal 23 November : बुधवार को इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, भगवान गणेश का करें स्मरण

Rashifal 23 November : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज बुधवार है और आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है और गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है।

मेष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्च बढ़ेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष-आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय वृद्धि होगी। कारोबार के प्रति सचेत रहेत। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन-मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। मन अशान्त हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

सिंह-मन परेशान हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या-पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला-मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यश की प्राप्ति‍ होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक-मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग से सम्पत्ति में निवेश हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

मकर-संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार का विस्तार होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। उच्चाधिकारियों से मतभेद की स्थितियां बन सकती हैं।

कुंभ-मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मीन-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचने के प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button