बिहार

रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर जाना हाल

रांची

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटिलेटर पर हैं और वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। यह जानकारी बीते शनिवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने एक बयान में दी। इसी अस्पताल में मंत्री को भर्ती कराया गया है।

मंत्री रामदास सोरेन को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी उन्हें देखने दिल्ली गए। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष कर उन्होंने हमेशा हर चुनौती को मात दी है। इस बार फिर वह विजयी होंगे। मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।

झामुमो पार्टी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झामुमो के जुझारू सिपाही और राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। आदरणीय श्री रामदास जी का संघर्ष, समर्पण और सेवाभाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।” झामुमो ने कहा, “ ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें।”

बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज यानी शनिवार को रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसल गए थे जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। जमशेदपुर में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके दिमाग में चोट लगी है और खून जम गया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button