बिहार

पटना में बारिश और कोहरे का भी अनुमान

पटना.

पूरे बिहार में मौसम के मिजाज ने सबको चौंका रखा है। राजधानी पटना के लोगों को भी मौसम छका रहा है। पटना में दिन चढ़ने के साथ धूप जरूर खिल रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। पटना में कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

अब पटना में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पटना में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पटना में रविवार की सुबह कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी पटना में सुबह और शाम के वक्त ठंड का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 फरवरी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

पटना, अरवल, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, भोजपुर समेत कुछ अन्य जिलों में अभी सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि पटना में आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और सुहावना रह सकता है। 4 फरवरी तक पटना में आसमान में आंशिक तौर से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद मौसम बदल सकता है। तापमान चढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button