Uncategorized

अपने बयान पर फिर घिरे राहुल गांधी, क्यों उतरे विरोध में पुजारी

नईदिल्ली

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर घिर गए हैं। उन्होंने रविवार को कहा था कि यह देश पुजारियों का नहीं बल्कि तपस्वियों का है। इस पर कई पुजारियों ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने बयान से उन लोगों का अपमान किया है, जो पूजा करने में जुटे हैं। राहुल गांधी ने हरियाणा में कहा था कि कांग्रेस तपस्या में भरोसा करती है, जबकि भाजपा पूजा में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा था कि भाजपा और आरएसएस वाले लोगों को मजबूर करते हैं कि वे उनकी पूजा करें। लेकिन भारत पूजारियों का नहीं बल्कि तपस्वियों का देश है।

उनके इस बयान को लेकर युवा तीर्थ पुरोहित महासभा से जुड़े उज्ज्वल पंडित ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की सनातन परंपरा का अपमान किया है। इस परंपरा में पुजारियों की अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी सिर्फ दिखावे के लिए तिलक लगाते हैं और जनेऊ धारण करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान ब्राह्मणों का अपमान करने वाला है। स्वामी दीपांकर ने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही थी, लेकिन वह नफरत की बातें करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह की बात करने से पहले सोचना चाहिए था। एक तरफ वह लोगों को एकजुट करने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी के मुताबिक पुजारियों को समुद्र में फेंक देना चाहिए। दीपांकर ने कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी यात्रा निकाली। लेकिन मैं हैरान हूं कि ऐसा बयान राहुल गांधी ने दिया है।

गंगोत्री धाम के रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि सनातन धर्म में पुजारियों की अहम भूमिका रही है। प्राचीन परंपरा को पुजारी ही आगे बढ़ाते रहे हैं। राहुल गांधी को इस परंपरा का अध्ययन करना चाहिए। यूपी में प्रयागराज समेत कई जगहों पर पुजारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन भी किए हैं। वहीं बाबा बैद्यनाथ के धाम देवघर के पुजारियों ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र के करीब समाना में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा और तपस्या, पूजा को लेकर भी जमकर घेरा.

राहुल गांधी जब कुरुक्षेत्र पहुंचे, ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के कुरुक्षेत्र पहुंचने के बाद रविवार की शाम ब्रह्म सरोवर पहुंचकर पूजन किया. राहुल गांधी ने ब्रह्म सरोवर की आरती भी की. ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे. ब्रह्म सरोवर पर पूरे विधि-विधान से पूजन और आरती करने के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम स्थल के लिए रवाना हो गए जहां से अगले दिन की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होनी है.

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button