बिहार

अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मिलने पहुँचे रघुवर दास, बोले- बाबा से की जल्द स्वस्थ होने की कामना

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगा अस्पताल में भर्ती है। अभी उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन भी दिल्ली में ही मौजूद है। शिबू सोरेन से मिलने काफी नेता जा रहे हैं।

इस बीच दिल्ली दौरे पर गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल रघुवर दास ने शिबू सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और एक बार फिर झारखंड की सेवा में लगें। इस दौरान रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की।

Related Articles

गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button