फिल्म जगत

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दिवाली की भव्य पार्टी का किया आयोजन

प्रियंका चोपड़ा भले अब विदेश में रहती हों और हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव हों, लेकिन जहां बात देसी फेस्टिवल्स की आती है तो वो कभी पीछे नहीं रहतीं। हर त्योहार वो खूब जोश से मनाती हैं। प्रियंका अपने साथ-साथ पूरे परिवार को भी फेस्टिवल के रंग में रंग डालती हैं। इस दिवाली पर भी ऐसा ही हुआ, जहां प्रियंका लाल रंग की साड़ी में सेलिब्रेशन मोड में दिखीं और हसबैंड निक जोनस भी भारतीय अंदाज में दिखे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दिवाली की पार्टी का आयोजन किया। इस दिवाली पार्टी में उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हैं।

प्रियंका के साथ निक का देसी अवतार
जहां बात परंपराओं और त्योहारों की आती है तो प्रियंका विदेश में रहकर भी पूरी देसी बन जाती हैं। लंदन में इस दिवाली पर प्रियंका ने धूमधाम से सेलिब्रेशन किया। उनके पारंपरिक लुक और अंदाज ने इस माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया। प्रियंका के साथ निक के देसी अवतार को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कहा है- निक जिस तरीके से इंडियन फेस्टिवल्स को फॉलो किया करते हैं वो तारीफ के काबिल है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'सिटाडेल' के साथ-साथ एक्शन-ड्रामा 'हेड्स ऑफ स्टेट' की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना लीड रोल में नजर आएंगे। इन सबके अलावा प्रियंका की बकेट लिस्ट में 'द ब्लफ' का भी हिस्सा हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button