Breaking Newsदेश

PM नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 6 सभाएं की थीं, इन सीटों पर नहीं दिखा मोदी-शाह का असर

रांची
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में छह सभाएं की थीं। इनकी पहली सभा गढ़वा में हुई। इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है। प्रधानमंत्री की सभा बोकारो जिले के चंदनक्यारी में हुई। यहां से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चुनाव लड़ रहे थे। बाउरी चुनाव हार गए।

जिले की दूसरी सीट बोकारो से भाजपा के विधानसभा में सचेतक बिरंची नारायण चुनाव लड़ रहे थे। बिरंची भी चुनाव हार गए। प्रधानमंत्री की सभा गोड्डा और देवघर जिले के मधुपुर में हुई। इन दोनों सीटों पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जबकि चतरा और सिमरिया सीट पर गृहमंत्री अमित शाह ने सभा की। यहां से भाजपा को जीत मिली है। गांडेय और गिरिडीह में अमित शाह की सभा भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकी।

योगी और राजनाथ की सभा भी बेअसरदार
भाजपा को यहां सफलता मिली है, लेकिन सिंदरी और निरसा में उनकी सभा भाजपा को जीत दिलाने में सफल नहीं हुई। इसी तरह पलामू के भवनाथपुर में राजनाथ सिंह की सभा का असर नहीं हुआ।

Show More
Back to top button