छत्तीसगढ़

प्रतिज्ञा विकास संस्थान विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर निलंबित

कांकेर

प्रतिज्ञा विकास संस्थान विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर को कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर के विरुद्ध शिकायत मिलने पर संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस उक्त संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाये गये प्रारंभिक तथ्य अनुसार शिकायत के सत्यता की पुष्टि होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने  प्रतिज्ञा विकास संस्थान विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button