फिल्म जगत

फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी अपने अंतिम चरण में

मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री चांदनी सिंह की आने वाली फिल्म ‘हम नहीं सुधरेंगे’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। भोजपुरी फिल्म हम नहीं सुधरेंगे में भोजपुरी फिल्म जगत के कई सारे हास्य कलाकार इकट्ठे नजर आने वाले हैं, जहां वे सब के सब अपने अपने तरीके से चांदनी सिंह को परेशान करते नजर आने वाले हैं।

हम नहीं सुधरेंगे की शूटिंग पूरी हो चुकी है ,फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी अपने अंतिम चरण में है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और आसपास के इलाकों में की गई है । फिल्म निर्माता आनन्द रूंगटा के रूंगटा फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म हम नहीं सुधरेंगे का निर्देशन सुनील मांझी ने किया है।इस फिल्म के लेखक पिंकू दुबे हैं। फिल्म हम नहीं सुधरेंगे के गीत प्यारे लाल यादव, धरम हिंदुस्थानी एवं संदीप साजन ने लिखे हैं, जिसका संगीत निर्देशन मधुकर आनन्द एवं ओम झा ने किया है।

Related Articles

फिल्म हम नहीं सुधरेंगे के नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता हैं, छायांकन सरफराज खान ने किया है। इस फिल्म में चांदनी सिंह, संजय पांडे, लोटा तिवारी, मनोज टाईगर, केके गोस्वामी, माया, मधु, महेश आचार्य, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, आनंद मोहन , सीपी भट्ट, कुअर सुधीर सिंह , क्रिश भैया ,वीआईवी विजेंद्र, सन्तोष श्रीवास्तव, गजेंद्र एवं प्रमोद चोखानी की अहम भूमिका है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button