Breaking Newsबिहार

ज्वेलरी शॉप में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के आधार पर ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के आधार पर ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गार्ड कल्याण ज्वेलरी में तैनात थे। उनके पास से दो बंदूकें और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कटिहार के प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब दोनों गार्डों की जांच की गई तो उनके पास मौजूद बंदूकों के लाइसेंस पूरी तरह फर्जी पाए गए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास मौजूद हथियारों और कारतूस को जब्त कर लिया गया।

डीएसपी ने बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद अब शहर के तमाम प्रतिष्ठानों में प्राइवेट और एजेंसी के माध्यम से तैनात गार्डों के आर्म्स लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इनका समय पर सत्यापन नहीं किया गया तो ये गार्ड खुद सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी सफलता बताया है। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को किसी व्यक्ति के आर्म्स लाइसेंस को लेकर संदेह हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button