Breaking Newsबिहार

लोगों से लूट और ठगी करने वाले 6 नागा साधुओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची

नागा साधुओं का भेष धारण कर लोगों से लूट और ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार से आकर रांची की सड़कों में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2400 नगद रुपए, सोने की अंगूठी, चांदी के आभूषण, पीतल के आभूषण के अलावा लाल धागा लगा हुआ नर कंकाल की एक खोपड़ी बरामद किया है.

राजधानी रांची के अनगड़ा में कुछ लोग नागा साधुओं का भेष धारण कर लोगों को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साधुओं के भेष में ये लोग रिंग रोड (NH 33) पर वाहनों को जबरन रोकते और लोगों से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ पैसों की ठगी करते थे.

Related Articles

इस गिरोह का खुलास तब हुआ जब रामगढ़ से लौट रहे अनगड़ा थाना क्षेत्र के साल्हन गांव के रहने वाले गंगाधर चौधरी नाम के व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उससे 5 हजार रुपये के साथ सोने के अंगुठी की ठगी कर ली. साधुओं के भेष में इन आरोपियों ने रिंग रोड पर पहले उनकी कार को रोका और लूट घटना की अंजाम दिया.

घटना के बाद पीड़ित गंगाधर चौधरी ने अनगड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरोह की तलाश शुरू कर गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार के 24 वर्षीय सोनिक नाथ, 22 वर्षीय अंशु नाथ, 22 वर्षीय रजत नाथ, 26 वर्षीय अथय नाथ, 26 वर्षीय करण नाथ और 24 वर्षीय बीरू नाथ के रूप में हुई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button