छत्तीसगढ़

धर्मांतरण मामले में अब तक 17 अरारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नारायणपुर

जिले में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल के बाद इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का दौर जारी है, इसी के तहत 1 जनवरी 2023 को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। घटना में थाना एड़का में अपराध क्रमांक 2/2023 धारा 147, 148, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में पूर्व में 03 जनवरी 2023 को 3 आरोपियो जयसिंह कावड़े निवासी खडगांव, रजलाल कावड़े साकिन खड़कागांव तथा जैलू कोर्राम साकिन खड़कागांव को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ हुए घटना पर थाना एड़का में अपराध क्रमांक 3/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था, एवं 4 एवं 5 जनवरी 2023 को 3 आरोपियों राजू राम दुग्गा निवसी बोरपाल, बजारु राम पोटाई निवासी तेरदूल एवं रघु उर्फ रघुनाथ उर्फ रघुराम साहू निवासी आमासरा की पूर्व में गिरफ्तारी की गई थी। 2 जनवरी 2023 को नारायणपुर में पुलिस के साथ घटना घटित हुआ था उक्त घटनाक्रम में थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। जिसमें पूर्व में 5 आरोपी रुपसाय सलाम निवासी रेमावण्ड, पवन कुमार नाग निवासी बखरुपारा नारायणपुर, अतुल नेताम निवासी बंगलापारा नारायणपुर, अंकित नंदी निवासी बखरुपारा नारायणपुर, डोमेन्द्र यादव निवासी बखरुपारा को 3 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था।

Related Articles

इसी मामले में 6 जनवरी 2023 को नारायणपुर पुलिस के द्वारा घटना में शामिल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनमें निरंजन करंगा पिता मंगत राम रंगा उम्र 22 वर्ष साकिन बोरावंड थाना बेनुर, रमेश पोटाई पिता जगत राम पोटाई उम्र 35 साल साकिन भाटपाल थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, सुकमन नेताम पिता सुरजु राम नेताम उम्र 22 साल साकिन पुटान चांदागांव थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, लहरू राम नेताम पिता हीरटू राम नेताम उम्र 33 साल साकिन पलना थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, मंगउ राम कावड़े पिता स्व. रामसिंह कावड़े उम्र 32 साल साकिन इरको थाना एड़का जिला नारायणपुर तथा राजु राम दुग्गा पिता स्व. चैतुराम उम्र 32 साल साकिन एड़का थाना एड़का जिला नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button