राजनीति

PM मोदी बोले -हनुमान जी दुष्टों का संहार करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है

भोपाल/नई दिल्ली

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेद्र मोदी ने पार्टी कार्यकतार्ओं का हौसला बढ़ाया तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। पीएम मोदी ने भाजपा की तुलना हनुमान जी से भी की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है, बड़े सपने देखना और उसे हासिल करने के लिए खप जाना। हम जीवन का कण-कण खपाने का सपना देखते हैं। कांग्रेस का कल्चर महिलाओं की चिंता नहीं करता है, लेकिन भाजपा महिलाओं की चिंता करती है।

उन्हें निर्णय प्रक्रिया में प्राथमिकता देती है।  पीएम मोदी ने कहा कि सारी पार्टियां वंशवाद, भ्रष्टाचार में डूबी हैं। 2014 में जो हुआ था, वह महज सत्ता परिवर्तन नहीं था बल्कि भारत के लोगों ने देश के पुनर्जागरण और नई यात्रा का शंखनाद किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1947 में अंग्रेज भले ही चले गए थे, लेकिन जनता को गुलाम करने की मानसिकता यहीं पर कुछ लोगों के जेहन में छोड़ गए। इसलिए आजादी के बाद के वर्षों में ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था।

Related Articles

इन लोगों की बादशाही मानसिकता ने देश की जनता को हमेशा अपना गुलाम माना। 2014 में इस दबे-कुचले, शोषित वंचित वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि आर्टिकल 370 कभी इतिहास हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में शांति आएगी और पूर्वोत्तर में अशांति का दौर खत्म होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button