देश

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन का किया उद्घाटन, हम दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र हैंः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। पीएम मोदी ने सात शोध प्रकाशनों का भी अनावरण किया।

लाल किला अपने आप में ऐतिहासिक
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है। ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है। आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है और अमिट है। उन्होंने र्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आए सभी लोगों का अभिनंदन किया।

देश को अपनी विरासत पर गर्वः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी भारत की संस्कृति और हमारी प्राचीन धरोहरें पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि देश आज के समय में अपनी विरासत पर गर्व की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से काम हो रहा है। भारत अमृतकाल में सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है, इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

Related Articles

पीएम मोदी ने कहा कि आज 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' का लोकार्पण हुआ है, जो भारत की अद्वितीय दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ये मंच कारीगरों और डिजाइनरों को एक साथ लाने और बाजार के हिसाब से उन्हें नई खोज करने में मदद करेगा।

भारत दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्रः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र हैं और यही विविधता हमें आपस में भी जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस शहर से सांसद हूं वह काशी है और काशी को अविनाशी कहते हैं। यह गंगा के साथ-साथ साहित्य, संगीत और कलाओं के अमर प्रवाह की धरती है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button