Top Newsदेश

पिथौरागढ़ मेें तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दिए गए तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा से जुड़ी महिलाओं को ही पुरस्कार देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में जिन चार महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया है वे सभी भाजपा या उसके संगठनों से जुड़ी हुई हैं। जिले में तमाम महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं, लेकिन ऐसी महिलाओं को दरकिनार कर दिया गया। पुरस्कारों का राजनीतिकरण राज्य के हित में नहीं है। इससे समाज सेवा का कार्य कर रही महिलाएं हतोत्साहित होंगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में आशीष सुरकाली, विवेक पंत, राहुल धामी, शिवम पंत, अंकित गड़कोटी, हिमांशु कुंवर, अज्जू कुरैशी, अमित पाठक आदि शामिल रहे।

मुझे मेरे कार्य के चलते मिला है पुरस्कार : दीपिका

Related Articles

पुरस्कार पर उठाए जा रहे सवालों पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल की पुत्री दीपिका ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिताजी को मेरे द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए किए गए आवेदन की जानकारी तक नहीं थी। मेरा चयन मेरे कार्यों को लेकर हुआ है। वह पिछले कई वर्षों से कृषक मित्र के रूप में महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मसालों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही हैं। केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जा रहा है। तिमूर जैसे स्थानीय उत्पाद से गरम मसाला बनाने की पहल हो रही है। इन्हीं कार्यों से आए सकारात्मक परिणाम के कारण उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जा रहा है।

कार्य पर मिलता है पुरस्कार : चुफाल

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा है कि तीलू रौतेली हो या कोई पुरस्कार सभी उल्लेखनीय कार्य करने पर ही मिलते हैं। पुत्री ने कार्य किया है तभी पुरस्कार मिला है। किए कार्यों का अवलोकन करने के बाद ही पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। हालांकि दीपिका के आवेदन करने की जानकारी तक उन्हें नहीं थी।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button