CGDPRछत्तीसगढ़

राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की सभी महत्वाकांक्षी, जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए ग्रामीणों एवं नगरवासियों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ न्याय का मॉडल, छत्तीसगढिया ओलंपिक, संबल, किसान मार्गदर्शिका सहित अन्य विभिन्न प्रकार के ब्रोशर व पाम्पलेट का आमजनों को वितरण किया गया।
    शिविर में अभिनव योजनाओं को फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, सौर सुजला योजना, बिजली बिल हाफ योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण, वन अधिकार पट्टा वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाएं शामिल है। साथ ही जिले में हुए नवाचार, एनिमिया कुपोषण मुक्ति हेतु संचालित जन जागरूकता अभियान, खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के भी फोटो प्रदर्शित किए गए।
     प्रदर्शनी में दुलदुला विकासखण्ड के डोभ निवासी के श्री अशोक सिंह, चरईडांड के दिगम्बर श्रीवास्तव, जशपुर के बोखी निवासी श्री सुखराम यादव, बुजुर्ग महिला पुरुष, विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाएँ, कार्यकर्ता, विभिन्न अधिकारी कर्मचारी स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में आम नागरिको ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए श्री अशोक सिंह ने जनसपंर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा की उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। जिसका वे अपने ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन आमजनों के हितों को ध्यान में रख कर अनेक लाभदायक योजनाएं चला रही है। जिसकी जानकारी आम जनों तक नही पहुँच पाती है। श्री अशोक सिंह ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनों तक सीधे पहुँच रही है। साथ ही विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आमजनों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। लोगो को योजनाओं तक पहुचाने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है।
     इसी प्रकार श्री दिगम्बर ने बताया कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा, यहां उन्हें प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना सहित जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि वे एक व्याख्याता है। लोगो को शिक्षा देना, उनमें जागरूकता लाना एवं उनका मार्गदर्शन करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। वे फोटो प्रदर्शनी से मिली जानकारी को अपने स्कूली बच्चों उनके  परिवार के साथ ही आस पास रहने वाले लोगो तक पहुचाएंगे। जिससे निश्चित तौर पर लोगों में जागरूकता आएगी और वे शासकीय योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ लेंगे।
बोखी के सुखराम यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में फोटो व फ्लेक्स के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री भी प्रदान  किया जा रहा है। जो आम जनों के लिए बेहद उपयोगी है। यहां आकर उन्हें  विभिन्न विभागों में लोगो के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी मिली है। अब वे इनका फायदा उठाएंगे। इसी प्रकार अन्य ग्रामीणों, वृद्धजनों, महिला समूह, स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओ  द्वारा भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button