Top Newsदेश

Parivartan Yatra : चंद लोगों के ही आए अच्छे दिन, गरीब तो महंगाई से झुलस रहा : गोदियाल

जागरण संवाददाता, खटीमा : Parivartan Yatra : कांग्रेस ने खटीमा से परिवर्तन यात्रा का बिगुल बजा दिया है। महंगाई, बरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गाे के लिए न्याय लेकर आएगी। कहा कि परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में प्रदेश भर में भाजपा की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

शुक्रवार को परिर्वतन यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन कर किया गया। मेलाघाट रोड पर रामलीला मौदान में जनसभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा ने अच्छे दिन आने का सपना दिखाया था। पर अच्छे दिन सिर्फ सपनों में या चंद लोगों के ही आए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में एक करोड़ वैकेंसी है और प्रदेश में 23 हजार पद रिक्त है। बेरोजगार युवा संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस सरकार आने पर रिक्त पद भरने, बेरोजगार भत्ता देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई से गरीब परिवार झुलस गया है। आय बढ़ नहीं रही है आमदनी घटती जा रही है। किसानों से उसका हित छीना जा रहा है। हम दिल्ली के चारों ओर मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों की हुंकार खटीमा से भर रहे हैं। इसका हिसाब सरकार से आगमी चुनाव में जनता को लेना होगा।

नेता प्रतिपक्ष प्रतीम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने राजनीति की प्रयोगशाला खोल रखी है। एक, दो नहीं तीसरे मुख्यमंत्री की टेस्टिंग चल रही है। भाजपा ने सिर्फ अपना ही विकास किया है।

Related Articles

कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सीमांत की जनता को छाता नहीं छत चाहिए, जिस पर जीवन बसर हो रहा है। उसे उसका भूमिधरी अधिकार चाहिए। सीमांत में सिर्फ तीन काम हुए हैं 6 से 8 घंटे बिजली कटौती, जंगल से पेट कट रहे हैं या आम आदमी का चालान कट रहा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने खटीमा से भुवन कापड़ी को चुनाव में हमारी सरकार युवाओं को न्याय दिलाएगी। जनता सचेत रहे क्योंकि भाजपा अपनी बी टीम उताकर लोगों को बिजली व पानी फ्री देने का लालच देकर वोट मांगगें। लोग जागरूक होकर इस सरकार को उखाड़ फेंके, जिसने केवल ठगा है।

इस दौरान राज्य सभा सांयद प्रदीप टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, रणजीत रावत, जीत राम, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे, हमेश खर्कवाल, विधायक हरीश धामी, आदेश चौहान, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शमर, हिमांशु गाबा, हरीश दुगरपाल, राजेश धर्ममाणी, बॉबी राठौर, रवीश भटनागर आदि लोग मौजूद थे। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक पर कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर यात्रा आगे के लिए नानकमत्ता रवाना हो गई।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button