फिल्म जगत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका! बहन की शादी के लिए भारत आईं हैं प्रियंका

मुंबई।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चचार्एं तेज हो गई है। दोनों की शादी के चर्चे जोरो पर है।

अब खबर आ रही है कि आज यानी 2 अप्रैल को जोड़े का रोका होने वाला है। आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सुबह मुंबई पहुंचे, दोनों की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं। ऐसे में निक और देसी गर्ल के सामने रोका सेरेमनी हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च को पहली बार अपने बेटी मालती को भारत लेकर आई हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर बेटी के साथ जमकर पोज भी दिए हैं। उनके साथ उनके पति निक भी साथ आए हुए हैं। ऐसे में अफवाहों को हवा मिल गई है कि दोनों कि उपस्थिति में आज राघव और परिणीति चोपड़ा का रोका होगा। हाल ही में परिवार के एक करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया था कि राघव और परिणीति के परिवार ने पहले ही दोनों के रोका को लेकर तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। करीबी ने बताया कि 'रोका जरूर हो रहा है और दोनों परिवार जल्द ही कोई डेट तय करने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो अगले महीने की शुरूआत में हो।'

सूत्र ने यह भी कहा कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार दोनों के रिलेशनशिप को आगे की तैयारी में लगे हुए हैं। रोका करते ही दोनों के रिलेशनशिप की आॅफिशियल अनाउंटमेंट भी हो जाएगी। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा के रिश्ते पर मोहर तब लगी जब हाल ही अअढ सांसद संजीव अरोड़ा ने जोड़े को बधाई दी। संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि उनका जो साथ है, उसमें ढेर सारा प्यार, खुशियां और कंपैनियनशिप बरकार रहे। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button