धर्म

तीसरे सोमवार सावन पर करें महादेव का राशि अनुसार का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा फल

देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए सावन का सोमवार व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्तको है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

सावन के तीसरे सोमवार की डेट और शुभ मुहूर्त

सावन का तीसरा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 05 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 17 मिनट के बीच रहेगा।

Related Articles

राशि अनुसार अभिषेक

    मेष राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    वृषभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।

    मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर शुद्ध दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    कन्या राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।

    तुला राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    वृश्चिक राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    धनु राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गाय के दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    मकर राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मीन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button