Breaking Newsबिहार

एनआईए ने तीन नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

रांची

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े तीन नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने शुक्रवार को रांची स्थित एक विशेष अदालत में यह पूरक आरोप पत्र दायर किया। एनआईए के मुताबिक, चार्जशीटेड नक्सली कृष्ण हांसदा उर्फ सौरव दा उर्फ अविनाश दा, अभिजीत कोरह उर्फ मतला कोरह उर्फ सुनील कोरह, और रामदयाल महतो उर्फ निलेश दा उर्फ बच्चन दा हैं। इनमें से कृष्ण हांसदा और रामदयाल महतो झारखंड के रहने वाले हैं, जबकि कोरह बिहार का निवासी है।

एनआईए ने बताया कि तीनों माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य थे और गिरिडीह जिले के परसनाथ क्षेत्र में जबरन वसूली, हथियारों से धमकाने और लोगों की जबरन भर्ती जैसे अपराधों में शामिल थे। इनकी संलिप्तता उस समय उजागर हुई जब जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के लूसियो जंगल से कृष्ण हांसदा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने लेवी का पैसा, एक 7.65 मिमी बोर की पिस्टल और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button